विश्व का सबसे धनी देश कौन सा है?


दुनिया का सबसे अमीर देश कौन है ? इसके उत्तर में आपको तीन नाम मिलता होगा - कतर, संयुक्त राज्य अमेरिका और लिकटेंस्टीन ! आज आपका कंफ्यूजन खत्म हो जाएगा, किस आधार पर कौन सा देश दुनिया का सबसे धनी देश है !
Lakshmi, the Hindu goddess of wealth, prosperity, fortune and beauty.
सबसे अमीर देशों की सूची में भारत का कौन सा स्थान है ? एशिया का सबसे अमीर देश कौन है ? विश्व का सबसे गरीब देश कौन सा है ? भारत का सबसे गरीब राज्य कौन सा है ? कृपया अंत तक जरूर पढ़ें !
दुनिया में सबसे धनी देशों की सूची तैयार करने में कई मानकों का प्रयोग किया जाता है जिसमें सबसे प्रमुख है प्रति व्यक्ति आय और नॉमिनल जीडीपी !
प्रति व्यक्ति आय के अनुसार अमीर देशों की सूची में अमेरिका का नाम सबसे ऊपर नहीं आता है ! कतर और लिकटेंस्टीन दुनिया का सबसे धनी देश है जहां के नागरिकों की प्रति व्यक्ति आय दुनिया में सबसे ज्यादा है !
नॉमिनल जीडीपी के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका का पहला स्थान है जबकि भारत का इसमें छठा स्थान है !
प्रति व्यक्ति आय के आधार पर दुनिया का
सबसे अमीर देश
वर्ल्ड बैंक, इंटरनेशनल मोनेटरी फंड और सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी यह प्रमुख तीन अंतर्राष्ट्रीय संस्थान है जो सबसे अमीर देशों की सूची को तैयार करते हैं !
सबसे अमीर देशों की सूची
World Bank - 2016 के अनुसार
  1. कतर - 127,523(डॉलर)
  2. लक्समबर्ग - 105,882
  3. सिंगापुर - 87,856
  4. ब्रुनेई - 77,441
  5. संयुक्त अरब अमीरात - 72,419
  6. आयरलैंड - 68,883
  7. स्विट्जरलैंड - 62,882
  8. नॉर्वे - 59,302
  9. संयुक्त राज्य अमेरिका - 57,467
  10. सऊदी अरब - 54,431
वर्ल्ड बैंक वेबसाइट के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय (2016) के आधार पर भारत का रैंक 113 वां है ! भारत का प्रति व्यक्ति आय 6,572 डॉलर है !
International Monetary Fund - 2017 के अनुसार
  1. कतर - 124,927
  2. लक्समबर्ग - 109,192
  3. सिंगापुर - 90,531
  4. ब्रुनेई - 76,743
  5. आयरलैंड - 72,632
  6. नॉर्वे - 70,590
  7. कुवैत 69,669
  8. संयुक्त अरब अमीरात - 68,245
  9. स्विट्ज़रलैंड - 61,360
  10. सैन मैरिनो - 60,359
इंटरनेशनल मोनेटरी फंड वेबसाइट के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय (2017) के आधार पर भारत का रैंक 122 वां है ! भारत का प्रति व्यक्ति आय 7,174 डॉलर है !
Central Intelligence Agency - 2017 के अनुसार
  1. लिकटेंस्टीन - 13 9,100
  2. कतर - 124, 900
  3. मोनाको - 115,700
  4. लक्समबर्ग - 109,100
  5. सिंगापुर - 90,500
  6. ब्रुनेई - 76,700
  7. आयरलैंड - 72,600
  8. नॉर्वे - 70,600
  9. कुवैत - 69,700
  10. संयुक्त अरब अमीरात - 68,200
सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी वेबसाइट के अनुसार, प्रति व्यक्ति आय (2017) के आधार पर भारत का रैंक 127 वां है ! भारत का प्रति व्यक्ति आय 7,200 डॉलर है !
नॉमिनल जीडीपी के आधार पर
दुनिया का सबसे अमीर देश
इंटरनेशनल मोनेटरी फंड ने अप्रैल 2017 में एक रिपोर्ट प्रकाशित किया था ! जिसमें नॉमिनल जीडीपी के अनुसार संयुक्त राज्य अमेरिका सबसे धनी देश है जिसकी जीडीपी 19.42 ट्रिलियन डॉलर है जबकि भारत का स्थान इसमें छठा है !
  1. संयुक्त राज्य अमेरिका - $19.42 खरब
  2. चीन - $11.8 खरब
  3. जापान - $4.84 खरब
  4. जर्मनी - $3.42 खरब
  5. यूनाइटेड किंगडम - $2.5 खरब
  6. भारत - $2.45 खरब
  7. फ्रांस - $2.42 खरब
  8. ब्राजील - $2.14 खरब
  9. इटली - $1.81 खरब
  10. कनाडा - $1.6 खरब

Post a Comment

Previous Post Next Post