Powered by Blogger.

Search This Blog

Blog Archive

PageNavi Results Number

Featured Posts

PageNavi Results No.

Widget Random Post No.

Popular

Wednesday 27 February 2019

ऐसे कौनसे आश्चर्यजनक सत्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं?

  Dilip Yadav       Wednesday 27 February 2019
  1. अगर आधुनिक दुनिया के तनाव को हटा दिया जाए तो आदमी औसतन दिन में 10 घंटे सोयेगा।
  2. छींकते समय आपका दिल एक सेकंड के लिए रुक जाता है।
  3. मानव शरीर की त्वचा से प्रतिदिन 10 बिलियनउत्तक/कोशिकाएं गिरती हैं.
  4. जन्म के समय मानवीय शरीर में 300 हड्डियां होती हैं. व्यस्क होने तक शरीर में 206 हड्डियाँ रह जाती हैं.
  5. औसत HB पेंसिल 35 मील लम्बी लकीर खींच सकती है और 50,000 शब्द लिख सकती है.
  6. आपके शरीर की एक चौथाई हड्डियां आपके पैरों में होती हैं.
  7. औसतन आदमी अपनी पूरी जिन्दगी के दो हफ्ते रेड ट्रैफिक सिग्नल को ग्रीन होने के इंतजार में व्यतीत करता है.
  8. अजवाइन को खाने में इतनी कैलोरी लगती है जितनी अजवाइन में भी नहीं होती।
  9. एक गधा रेत के दलदल में डूब सकता है परन्तु एक खच्चर नहीं।
  10. सबसे बड़ा हिमपात खंड (बर्फ गिरते समय बर्फ का टुकड़ा या फाहा) 15 इंच चौड़ा और 8 इंच मोटा था।
  11. कोड़े (Bullwhip) की नोक की गति इतनी तेज होती है कि इसकी आवाज़ किसी छोटे सुपरसोनिक बूम जैसी होती है।
  12. अमेरिका के मूल निवासी अपने बच्चों का पहला नाम उस चीज के नाम पर रखते थे जिस चीज को वो अपने घर से बाहर निकलते ही सबसे पहले देखते थे।
  13. पश्चिम अफ्रीका के मातमी जनजाति के लोग मर चुके मानव की खोपड़ी का इस्तेमाल फूटबाल खेलने में करते हैं।
  14. कोका-कोला का रंग हरा होता अगर इसमें फ़ूड कोलोरेंट नहीं मिलाया होता।
  15. 17वीं सदी में तुर्की के सुल्तान ने अपने सेनिकों को अजीब सा आदेश दिया था. उसने आदेश दिया कि मेरी सारी पत्नियों को पानी में डूबा दो और उनकी जगह नई औरतों को ले आओ.
  16. “almost” सबसे लम्बा अंग्रेजी शब्द है जिसमें सारे शब्द Alphabets के क्रम में आते है.
  17. मानव की जांघ की हड्डी कंक्रीट से भी मजबूत होती है।
  18. कॉकरोच अपने सिर के बिना कई हफ़्तों तक रह सकते हैं।
  19. आँख खोल कर छींक लगाना नामुमकिन है।
  20. एक “टेन गैलन” नाम से मशहूर काऊब्यॉय टोपी सिर्फ तीन/चौथाई गैलन का भार ही उठा सकती है।
  21. अंग्रेजी के सभी शब्दों में “Set” के सबसे ज्यादा अर्थ निकलते हैं।
  22. अमेरिका के नेब्रास्का शहर की किसी चर्च में अगर आपने छींक मारी तो आपके ऊपर कानूनी करवाई हो सकती है।
  23. वर्ष 1386 में फ्रांस में एक सूअर को इसलिए फांसी दी गयी थी क्योंकि उसने एक बच्चे को मारा था।
  24. पृथ्वी ही ऐसा एक ग्रह है जिसका नाम किसी भी देवता के नाम पर नहीं रखा गया है।
  25. दुनिया का सबसे पुराना चुइंगम 9000 वर्ष पुराना है।
  26. एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने 3000 मील तक तितली का पीछा किया था।
  27. रेशम का कीड़ा 56 दिनों में अपने भार का 86,000 गुना भोजन खाता है।
  28. एक पौंड शहद के लिए मधुमक्खी को 20 लाख फूलों तक घूमना पड़ता है.
  29. 500 चमगादड़ों की एक कालोनी एक घंटे में 2,50,000 कीटों को खा सकती है.
  30. हर पांच में से एक व्यक्ति का मानना है कि एलियन मानव शरीर में हमारे साथ पृथ्वी पर रह रहे हैं.
  31. प्राचीन जापान में चलती-फिरती मालिश करने वाली का अंधा होना कानूनी रूप से आवश्यक था.
  32. ब्लड हाउंड एकलौता ऐसा कुत्ता है जिसको कोर्ट में सबूत के तौर पर लाया जा सकता है.
  33. जेम्स फिक्स (James Fixx), जिसने अमेरिका में जॉगिंग करने का प्रचार किया था, की मौत दौड़ते समय दिल की धड़कन रुकने से हुई थी.
  34. औसतन अमेरिकी अपनी जिन्दगी का आधा समय टीवी देखने में बिताते हैं।
  35. प्राचीन ग्रीक में जन्म-नियंत्रण के लिए औरत को पालथी मार कर, सांस रोक कर छींक मारने को कहा जाता था.हैरानी नहीं कि यह उपाय बेअसर रहा.
  36. एफडीए (अमेरिकन फ़ूड एंड ड्रग प्रशासन) हर 100 ग्राम सेब के मक्खन पर अधिकतम 5 जिन्दा कीड़ों के पाए जाने पर भी कोई कानूनी कारवाई ना करने की छूट देता है.
  37. दुनिया में कोई भी नीले रंग का फल नहीं है. ब्लू-बेरीज भी पर्पल यानि बैंगनी रंग की होती है।
  38. जेरेमी बेन्थम के कंकाल को अभी भी लन्दन यूनिवर्सिटी की सभी महत्वपूर्ण मीटिंग्स में रखा जाता है।जेरेमी बेन्थम एक ब्रिटिश दार्शनिक, विधिवेत्ता और समाज सुधारक थे।उनकी मौत 6 जून, 1832 को हुई थी।
  39. हाथी एकमात्र ऐसा स्तनपायी जीव है जो कूद नहीं सकते।
  40. उँगलियों की छाप की तरह जीभ की छाप भी सब की अलग अलग होती है।
  41. मुर्गे की सबसे लम्बी उड़ान अब तक सिर्फ 13 सेकंड की है।
  42. मनुष्य द्वारा खाए जाने वाले पदार्थों में शहद एक-मात्र ऐसा पदार्थ है जो कभी खराब नहीं होता।
  43. महान विज्ञानी अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपनी पूरी जिंदगी में कभी जुराबें नहीं पहनी थी।
  44. दुनिया के 11% लोग बाएं हाथ से खाते हैं।
  45. बोईंग 747 के पंखों की लम्बाई राइट ब्रदर्स की पहली उड़ान (की दूरी) से ज्यादा है।
  46. रुकी हुई घड़ी दिन में 2 बार सही समय दिखलाती है।
  47. “एक बतख की क्वेक किसी को भी नहीं सुनाई देती, कोई भी नहीं जानता ऐसा क्यों होता है” – हर ‘अमेजिंग फैक्ट्स’ लेख में ऐसा कहा जाता है,जो झूठ है.
  48. सूअरों के लिए आकाश की तरफ देखना असंभव है।
  49. क्या आपको पता है कि ना तो मगरमच्छ अपनी जुबान हिला सकते हैं और न ही कुछ चबा सकते है. मगरमच्छ का पाचक रस इतना ताकतवर होता है कि वह एक लोहे की कील को हजम कर सकता है.
  50. समुद्र में पाए जाने वाले केकड़ों का दिल उसके सिर में होता है.
  51. दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला कोबरा वृक्ष इतना खतरनाक होता है कि अगर कोई व्यक्ति उस पेड़ के पास जाता है तो पेड़ उसे डालियाँ से जकड़ लेता है और तब तक नही छोड़ता जब तक वो व्यक्ति के मृत्यु ना हो जाए।
  52. शहद एक मात्र ऐसा खाद्य पदार्थ है जो कि हजारों सालों तक खराब नही होता।
  53. दो केलों में 90 मिनट तक कड़े व्यायाम करने के लिए ऊर्जा होती है। केले को खुशी देने वाला फल भी कहा जाता है।
  54. ’TYPEWRITER’ सबसे लंम्बा शब्द है जो कि keyboard पर एक ही लाइन पर टाइप होता है।
  55. यदि हम दोनों हाथों को फैलाए तो हमारे हाथों की लम्बाई हमारे शरीर की लम्बाई के बराबर होगी।
  56. पूरी दुनिया में लोग अपने पालतू जानवरों (कुत्ता और बिल्ली) की खुराक पर लगभग हर साल 3 लाख 57 अरब रूपए खर्च करते हैं।
  57. 1672 में वान गुएरिके ने बिजली का अविष्कार किया था.
  58. रूस विश्व का एकमात्र ऐसा देश है जिसके एक भाग में शाम और एक भाग में दिन होता है।
  59. अगर हम एक घंटे से ज्यादा हेडफोन का उपयोग करते हैं तो हमारे कानो में जीवाणुओं की तादाद लगभग 700 गुना बढ़ जाती है।
  60. ’Uncopyrightable’ अंग्रेज़ी का 15 अक्षरो वाला एकमात्र शब्द है जिसमे कोई भी अक्षर दुबारा नही आता।
  61. दुनिया का सबसे पहला कैमरा 1894 में बना था उस कैमरा में फोटो खीचने के लिए लगभग 8 घंटे इसके सामने बैठना पड़ता था।
  62. टाइटेनिक की चिमनिया इतनी बड़ी थी कि इनमें से दो ट्रेने गुजर सकती थी।
  63. दुनिया भर में 30 प्रतिशत लोग अभी भी ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं किया है।
व्यवहार मनोविज्ञान से सम्बन्धित आश्चर्यजनक सत्यः
ये तथ्य वाकई दिलचस्प और विश्वसनीय हैंः
  1. जो लोग जल्दी शरमा जाते हैं वे अधिक दयालु और विश्वसनीय होते हैं।
  2. जिनसे हम प्यार करते हैं उनके बगल में सोने से न केवल अवसाद में कमी आती है बल्कि आपकी उम्र भी बढती है,नींद जल्दी आती है और आप गहरी नींद में सोते हैं।
  3. हमारे दिमाग में अच्छी यादों से ज्यादा बुरी यादों को याद रखने की क्षमता होती है।
  4. बाएं हाथ से काम करने वाले लोग दांए हाथ से काम करने वाले लोगों की तुलना में कम्प्यूटर गेम्स और खेलों में ज्यादा तेजी से काम करते हैं।
  5. आपकी लंबाई साधारण तौर पर आपके पिता पर जाती है जबकि दिमागी क्षमता, भावनात्मक मजबूती और शरीर की बनावट मम्मी पर।
  6. काम करते समय खुद से बातचीत करने से ध्यान भटकना कम होता है।
  7. 30 से 35 मिनट की पढ़ाई के बाद 10 मिनट का ब्रेक लेने से पढ़ा हुआ याद रखने का सबसे कारगर तरीका है।
  8. जो लोग बाएं तरफ करवट लेकर सोते हैं उन्हें डरावने सपने देखने की संभावना, दाएं तरह करवट लेकर सोने वालों की तुलना में ज्यादा होती है।
  9. गहरी आंखों वाले लोग खेलने में ज्यादा अच्छे होते हैं और हल्के रंग की आंखों वाले लोग योजना बनाने में कारगर होते हैं।
  10. कम नींद से दिमाग की चीजों को गलत रूप में याद रखने की संभावना बढ़ जाती है।
  11. मच्छर काटने पर होने वाली खुजली की इच्छा से बचने के लिए काटी गई जगह पर एक गर्म चम्मच रख लीजिए इससे प्रोटीन जिससे खुजली होती है, का असर खत्म हो जाएगा।
  12. 64 प्रतिशत अमेरिकीयों 'सेंस ऑफ ह्यूमर' को संबंधों की सफलता में सबसे खास गुण समझते हैं।
  13. दुनिया की सबसे लंबी गुफा विएतनाम में है। यह इतनी लंबी है कि इसमें एक नदी जंगल और वातावरण हैं
  14. अगर एक कमरे में 20 लोग हैं तो 50 प्रतिशत संभावना है कि किन्हीं दो की जन्म तारीख समान होगी।
  15. अगर आप बात करते समय हाथों का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो आप अधिक प्रतिभाशाली और आत्मविश्वासी हैं।
  16. रुपए छूने से दर्द कम हो सकता है और सामाजिक तौर पर अकेलेपन में भी कमी आती हैं।
  17. आपके शरीर को नींद की जरूरत होती है। लगातार 2 हफ्ते तक जागने से आपकी जान जा सकती है।
  18. आपके दोस्त आपकी जरूरत हैं। उनके साथ होने से होने से आपके शरीर की क्षमता 75 प्रतिशत तक बढ जाती है।
  19. जो लोग दूसरों की मदद करने में खुशी महसूस करते हैं उनकी उम्र लंबी होती है और उन्हें कम मानसिक दबाव होता है।
  20. अगर आपको कोई फैसला लेने में कठिनाई आ रही है एक सिक्का हवा में उछालिए। इसके नतीजे पर आपको फैसला नहीं लेना है बल्कि जब सिक्का हवा में ही होगा आप को समझ आ जाएगा आप असलियत में क्या चाहते हैं।आजमाकर देखिएगा।
  21. जब आप खुश होते हैं आप गाने की धुन का आनंद उठाते हैं और अगर आप दुखी होते हैं तो आप गीत के शब्दों को समझते हैं।
  22. सोने जाने के पहले बिस्तर पर 93 प्रतिशत लोग अपने सोने के लिए मिलने वाले घंटे गिनते हैं।
  23. हंसने से 50 प्रतिशत तक मानसिक दवाब कम होता है।
  24. गर्म तरल पेय पीने से दूसरों पर भरोसा बढ़ता है।
  25. इंसानी दिमाग किसी को पूरे चेहरे से नहीं पहचानता बल्कि उनकी आंखों और अन्य किसी हिस्से,जो दिमाग में बस गया हो,से पहचानता है।
  26. लड़कियां लड़कों की तुलना में भाषा जल्दी सीखती है और अधिक कठिन शब्दों का प्रयोग करती हैं।
  27. अगर आप किसी विषय को पढ़ रहे हैं और उस समय आपको लगे कि आपको इसे किसी और को पढ़ाना है तो आपका का ध्यान उस पर बढ़ जाएगा।
  28. सोने के पहले करीब 15 मिनट संगीत सुनने से अच्छी नींद आती है और सुबह जागने में भी आसानी होती है।
  29. खुद को दर्पण में ज्यादा समय तक देखने के बाद लोग अपने लुक्स के प्रति चिंताग्रस्त हो जाते हैं।
logoblog

Thanks for reading ऐसे कौनसे आश्चर्यजनक सत्य हैं जिनके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment