महिला के लिए ब्रा पहनना क्यों जरुरी होता है?


ब्रा एक अंडर गारमेंट है जिसे महिलाएं स्तनों का आकार सही रखने के लिए पहनती है। अंडरवियर की तरह ब्रा भी एक महत्वपूर्ण अंडर गारमेंट होता है जिसके बिना कपड़ों की फिटिंग अच्छी नहीं आती है।
ब्रा पहनने से महिलाओं को चलने-फिरने, घूमने, दौड़ने और एक्सरसाइज आदि करने में समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है। ब्रा पहनने के मुख्य मकसद स्तनों को सहारा देना होता है इसलिए महिलाओं को अपने स्तनों के आकार के हिसाब से सही साइज की ब्रा चुननी चाहिए।
स्पोर्ट्स ब्रा इतनी आरामदायक होती है कि स्तनों को सहारा देने के लिए सर्जरी के बाद भी आप इसे पहन सकते हैं। शिशु को जन्म देने के बाद भी महिलाएं स्पोर्ट्स ब्रा पहन सकती है जो कि स्तनों को आराम देती है। स्तनों को सहारा देकर कॉस्मेटिक सर्जरी या चोट लगने के बाद स्तनों को ठीक करने में स्पोर्ट्स ब्रा मदद करती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post