पूरे विश्व में कितने ऐसे देश है जहा हिन्दू धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है?

वैसे तो भारत और भारत के आसपास के जितने भी देश है वहा हिंदू धर्म का प्रभाव देखने को मिलता है पर इसमें से कुछ मुख्य देशों के नाम है _
१) भारत - भारत की बहुत सी आबादी हिंदू है भारत में बहुत सी जगह पर आपको मंदिर और हिंदू धर्म से जोड़ी श्री शिल्पा वह वास्तु मिल जाएंगे। ऐतिहासिक तौर पर भारतीयों ने लंबे समय से हिंदू धर्म से जोड़ी आस्था और भक्ति पथ का अनुसरण सदियों से किया है अनेकों भारतीय राजाओं ने हिंदू धर्म के प्रसार के लिए विविध देशों को चुना । लेकिन हिंदू धर्म का प्रसार राजाओं ने बल के द्वारा नहीं बल्कि शांति के द्वारा किया। हिंदू धर्म के बारे में एक बात यह है कि इस्लाम के 1000 साल के आक्रमण के बाद और 200 साल के अंग्रेजी ईसाई शासन के बावजूद सनातन धर्म आज भारत में टिका हुआ है।
श्री सोमनाथ मंदिर गुजरात
2) नेपाल - भारत के उत्तरी राज्य उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड से सटा एक पहाड़ी देश हे। कुछ सालों पहले यह एक हिंदू राष्ट्र घोषित था लेकिन बाद में इसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र घोषित कर डाला ।नेपाल की बहुसंख्यक जनता हिंदू है। नेपाल में आपको श्री पशुपतिनाथ मंदिर काठमांडू में मिलेगा यह हिंदुओं की आस्था का एक प्रमुख स्थान है।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर, Nepal
3) इंडोनेशिया- एक हिंदू राष्ट्र तो नहीं लेकिन इसकी संस्कृति और लोगों के विचार विमर्श में हिंदू संस्कृति और धर्म का बहुत ज्यादा प्रभाव रहा है। यहां की अधिकतर जनता हिंदू धर्म का बहुत ज्यादा मान रखती है । यहां इस्लाम के ज्यादातर अनुयाई हे लेकिन इनके पूर्वज हिंदू है। यहां आज भी रामायण महाभारत पर आयोजित अनेकों कार्यक्रम होते हैं यहां अनेक मंदिर हिंदू धर्म से जुड़े शिल्पा और वास्तु मिलेंगे।
इंडोनेशिया का एक हिंदू मंदिर।

Post a Comment

Previous Post Next Post