Powered by Blogger.

Search This Blog

Blog Archive

PageNavi Results Number

Featured Posts

PageNavi Results No.

Widget Random Post No.

Popular

Wednesday 27 February 2019

पुरुषों के बारे में कुछ दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्य क्या हैं?

  Dilip Yadav       Wednesday 27 February 2019
यूं तो कहा जाता है कि लड़कियों के दिमाग में क्या चल रहा है इसे समझ पाना मुश्किल है, लेकिन यही बात काफी हद तक लड़कों पर भी लागू होती है। वे भी अपने दिल में कुछ ऐसी बातें रखते हैं जिन्हें हर कोई नहीं जान पाता, हालांकि उनकी इच्छा यही होती है कि लड़की उनके बिन कहे ही उनके दिल की बात समझ जाएं।
लड़कों को समझ पाना भी आसान नहीं। वे क्या सोचते हैं इसके बारे में साफ-साफ कह पाना जरा मुश्किल है। आमतौर पर लड़के दिल की बात जुबां पर कम ही लाते हैं। उन्हें ज्यादा बात करना पसंद नहीं होता। और इसलिए उनके दिमाग को पढ़ना आसान नहीं होता। अगर आपकी लाइफ में कोई लड़का है जिसे समझना मुश्किल हो रहा है तो परेशान होने की कोई जरूरत नहीं। हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे टॉप सीक्रेट्स जिन्हें लड़के अपनी जुबां से तो नहीं कहते, लेकिन वे चाहते हैं कि इसके बारे में आपको पता होना चाहिए। और हमें पूरी उम्मीद है कि इन टिप्स को पढ़ने के बाद आप इन्हें अच्छे से समझ पाएंगी।
लड़कों को ज्यादा ठेस लगती है
लड़के यह दिखाते हैं कि वे हमेशा बेफ्रिक रहते हैं, उन्हें किसी चीज की परवाह नहीं होती । आमतौर पर लड़को को जब किसी बात से दुख पहुंचता है तो वे इस मुद्दे पर बात करने की जगह उसे छोड़ कर आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि उन्हें बुरा नहीं लगा। दिल टूटने पर पर वे अंदर ही अंदर रोते हैं, लेकिन अपने चेहरे से वे भीतरी जज्बात जाहिर नहीं होने देते। अपना दुख सिर्फ वही जानते हैं।
लड़के भी होते हैं भावुक
आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि लड़के ज्यादा भावुक नहीं होते। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, वे आंसू छुपाने की कला में माहिर होते हैं। उन्हें लगता है रोना उन्हें कमजोर साबित करेगा और रोते हुए वे बहुत बुरे लगेंगे। लड़के खासकर लड़कियों के सामने रोना नहीं चाहते। वे कभी यह नहीं चाहते हैं लड़कियों के सामने उनकी आंख में आंसू आएं। और अगर कभी वे भावावेश में आकर रोने लग भी जाएं तो भूलकर उनका मजाक न बनाएं। भले ही आपकी यह कोशिश उन्हें हंसाने के लिए हो, लेकिन कोई भी यह नहीं चाहता कि उसके आंसुओं का मज़ाक बनाया जाए। अगर आप उनके सामने हंसेंगी तो वे खुद को कमजोर समझने लगेंगे। और हो सकता है कि उनके दिल में आपके लिए खटास आ जाए।
लड़कियों पर नियत्रंण
लड़के चाहते हैं कि लड़कियां उनकी हर बात मानें। उनके कहे अनुसार ही बर्ताव करें। उनकी पसंद का पूरा खयाल रखें। कुल मिलाकर वे यही चाहते हैं कि लड़कियां उनके नियंत्रण में रहें। फिर चाहे वो बिस्तार में बिताए जाने वाले अंतरंग पलों की बात हो या फिर व्यावहारिक जीवन ही क्यों न हो।
भविष्य की चिंता
अक्सर लड़के ऐसा दिखाते हैं कि उन्हें अपने आनेवाले कल की कोई चिंता नही, लेकिन हकीकत इससे अलग है। वे अंदर ही अंदर भावी योजनाओं पर विचार करते रहते हैं। हो सकता है कि आपका साथी भी अपने भविष्य सपनों के बारे में आपसे बात ना करता हो क्योंकि वो आपसे कोई वादा करने से डरता है। आमतौर पर लड़कों को यह डर रहता है कि कहीं वे इस पूरा करने में असफल ना हो जाएं।
लड़कों को चाहिए स्पेस
लड़को को अपनी आजादी काफी पसंद होती है। वे थोड़ा समय खुद के साथ बिताना चाहते हैं तो ऐसे में अगर आपका साथी किसी अलग कमरे में बैठा हो, तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो आपका इंतजार कर रहा है और आपसे बातें करना चाहता है। कुछ देर उन्हें खुद के साथ एकेला छोड़ दें जिससे वो अपनी दिन भर की थकान से रिलेक्स हो सके।
गिफ्ट देने में कच्चे होते हैं
कभी-कभी लड़के जो गिफ्ट अपनी गर्लफ्रेंड को देते हैं वो बोरिंग होते हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने बिना सोचे-समझे इसे ले लिया है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वे आपसे कम प्यार करते हैं। गिफ्ट के बारे में निर्णय लेने में लड़कियां लड़कों से काफी बेहतर हैं। लड़के अक्सर गिफ्ट के बारे में ज्यादा नहीं सोच-विचार नहीं करते हैं जो उनके मन में आया ले लेते हैं।
logoblog

Thanks for reading पुरुषों के बारे में कुछ दिलचस्प मनोवैज्ञानिक तथ्य क्या हैं?

Previous
« Prev Post

No comments:

Post a Comment