अमेरिका में पिज़्ज़ा इतना क्यों प्रसिद्ध है?


जी हाँ, यह सच है की पिज़्ज़ा अमेरिका में बहुत ही प्रसिद्ध है।
इतना प्रसिद्ध है कि :[1]
  • अमेरिका में लोग हर दिन 100 एकड़ पिज़्ज़ा खातें हैं।
  • हर सेकंड अमेरिका में 350 पिज़्ज़ा स्लाइस खाते हैं।
  • हर साल अमेरिका में लोग 3 अरब पिज़्ज़ा खाते हैं।
  • 94 प्रतिशत अमेरिका के लोग नियमित तौर पर पिज़्ज़ा खाते हैं।
  • अमेरिका में 62000 पिज़्ज़ेरिया हैं।
  • पेपोरोनी पिज़्ज़ा सबसे प्रसिद्ध पिज़्ज़ा है।
इसकी क्या वजह है :
  • अमेरिका में बहुत पहले इटली से प्रवासी आये। इटली में पिज़्ज़ा प्रसिद्ध था तो इसीलिए यहाँ भी हो गया। एक बात ध्यान देने योग्य है की इटली में पिज़्ज़ा उतना प्रसिद्ध नहीं है और पिज़्ज़ा इटली का है भी नहीं। यह शायद ग्रीक खाना है।
  • बच्चों को पिज़्ज़ा बहुत ही पसंद है। हम अपने बच्चों के आधार पर कह सकते हैं। बच्चों को हर तरह के खाने का अगर विकल्प दें तो वो पिज़्ज़ा ही चुनेंगें। अक्सर माँ बाप बच्चों के खाने की पसंद पर ध्यान देते हैं और खुद भी वही खाते हैं।
  • पिज़्ज़ा बहुत ही सुविधाजनक है। अभी सुपरबोल था और हम लोग गेम देख रहे थे। इस समय कौन खाना बनाये। बाहर भी नहीं जा सकते क्योंकि गेम देखना है। आप इसको आर्डर कर सकते हैं और कोई इसको पहुंचा देगा आपके घर।
  • खाने में बहुत ही स्वादिष्ट है। चीज़, ब्रेड और कुछ मीट या सब्जी किसको अच्छी नहीं लगती।
  • इसको खाना बहुत आसान है। बर्तन ख़राब करने की जरुरत नहीं पड़ती। बॉक्स से लोग उठा के खा सकते हैं।
  • बहुत जल्दी तैयार कर सकते हैं पिज़्ज़ा को। आर्डर देने के 10 मिनट में तैयार हो जाता है।
  • बहुत सस्ता होता है पिज़्ज़ा आर्डर करना। सबसे सस्ता खाना हो शायद।
  • लोग अगर ऑफिस में देर तक काम कर रहे हैं तो पिज़्ज़ा मगाने की आदत है। हर ऑफिस में पिज़्ज़ा मंगाते हैं। इसकी मानिये तो आदत पड़ गयी है।
  • पिज़्ज़ा बियर के साथ बहुत मस्त लगता है और लोग बियर अमेरिका में खूब पीते हैं। खास कर जब पार्टी हो या कोई गेम वगैरह खेल रहे हों।
यही वजह है की पिज़्ज़ा यहाँ बहुत प्रसिद्ध है और हमको भी बहुत अच्छा लगता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post