इतिहास में कुछ सनकी लोग कौन हुए है क्या आप इस बारे में कुछ बताएंगे?

दुनिया में कुछ सनकी लोग
दुनिया का सबसे बदनाम और सनकी राजा◆गायस जूलियस सीजर जर्मेनिकस
रोम◆दुनियाभर में कुछ ऐसी घटनाएं और कहानियां हैं जो कई बार इंसानियत के लिए कलंक साबित हुई हैं। ऐसी ही कहानी है एक राजा की जिसे दरिंदा कहना गलता नहीं होगा। ये राजा अपनी बहनों से संबंध बनाकर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए बाजार में बेच देता था। हद तो तब हो गई थी जब इसने अपनी ही पत्नी को दोस्तों के सामने एक वस्तु की तरह परोस दिया। उसकी सनक के किस्से यहां भी खत्म नहीं होते। आज हम आपको बता रहे दुनिया के सबसे सनकी राजा गायस जूलियस सीजर जर्मेनिकस यानी 'कालिगुला' की कहानी।
गायस जूलियस सीजर जर्मेनिकस, यानि कालिगुला रोम का तीसरा सम्राट था। कुछ लोग उसे पागल कहते थे। 2000 साल पुरानी इस राजा कहानी को जानकर लोग हैरत में पड़ जाते हैं।
बकरी का नाम सुनते ही करवा देता था हत्या
कद काठी में लंबा और पतला सा दिखने वाला कालिगुला अपने अजीबोगरीब हुक्म को लेकर चर्चा में आया। उसका बेहद मजबूत शरीर था लेकिन आंखें अंदर की ओर धंसी हुई थी जिसके चलते लोग हंसी-मजाक में उसकी तुलना बकरी से करते थे। इस वजह से वह अपने सामने बकरी का जिक्र नहीं सुन सकता था। जो कोई उसके सामने बकरी का नाम भी ले लेता, उसे वो सीधा मौत की सजा सुना देता था।
लंबे बाल वालों को भी देता था सजा
सिर्फ इतना ही नहीं कालिबुला अपने साम्राज्य में किसी लंबे बाल वाले को देखना पसंद नहीं करता था। ऐसा कोई उसे नजर आता था तो वो तुरंत उस शख्स को पकड़कर बाल छिलवाने का हुक्म दे देता था।
घोड़े को बन दिया राज्य मंत्री
कालिगुला को घोड़ों से बहुत लगाव था खासकर वह अपने घोड़े इनसिटैटस को बहुत मानता था। लेकिन ये लगाव भी सनक में बदल चुका था। उसने अपने घोड़े के लिए एक महल बनवा दिया, जिसमें वो सुकून से रह सके। हद तो तब हो गई जब उसने अपने घोड़ को राज्य मंत्री बन दिया था।
बहन से थे उसके संबंध
कालिगुला को लेकर इतिहास में ये बातें दर्ज हैं कि उसके अपनी बहन से शारीरिक संबंध थे। किशोरावस्था में कालिगुला अपनी परदादी के साथ रहता था। इसी बीच उसके अपनी बहन जूलिया ड्रूसिला से संबंध बन गए। माना जाता है कि कालिगुला की दरिंदगी बहन की शादी के बाद भी जारी रही। इतना ही नहीं उसने परिवार की स्त्रियों और बहनों से संबंध बनाकर उन्हें वेश्यावृत्ति के लिए बेच दिया।
दोस्तों के सामने अपनी ही पत्नी को नग्न कर दिया
कालिगुला ने चार शादियां की थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उसने एक महिला को उसकी शादी के दिन अगवा कर खुद शादी कर ली। उसकी तीसरी पत्नी एक दूसरे मर्द से पहले ही शादीशुदा थी। उसकी चौथी पत्नी मिलोनिया ने उसे कुछ हद तक काबू में रखा था। लेकिन इसका अंजाम बहुत बुरा हुआ। कालिगुला की चौथी पत्नी बहुत सुंदर और बुद्धिमान थी और ये साबित करने के लिए उसने अपने दोस्तों के सामने मिलोनिया की नग्न परेड करा दी थी।
सोने में नहाता था, मोती पिघलाकर पीता
सोने के आभूषण और सिक्के अपने टब में भरकर कालिगुला नहाता था। कई बार वह सिर्फ सोने पर ही चलता भी था। सोने से उसे बहुत प्यार था। वह सिरके में डालकर पिघलाए गए मोती भी पिया करता था। इस बदनाम राजा की हैरान कर देने वाली कहानियों पर कई बॉलीवुड फिल्में और डॉक्यूमेंट्री भी बन चुकी हैं।
याकूबू गौवन
इनमें सबसे पहला नाम आता है नाइजीरिया के याकूबू गौवन का जिसने युद्ध के दौरान की गई नाकाबंदी को तोड़ने वाले 1.1 मिलियन लोगों को मौत के घाट उतार दिया । इनमें 10 लाख नागरिक व 100,000 सैनिक शामिल थे।
मेन्गिसु हैल मरियम
मीनगिसु हैल मरियम एक राजनीतिज्ञ है जिसने 1974 से 1991 तक इथियोपिया की सत्ता संभाली। मीनगिसु हैल मरियम का मानना था कि मुकाबला करने वालों को मार दो। लाल आतंक अभिय़ान के लिए जाने जातेमेन्गिसु हैल मरियम को (400,000 -1.5 मिलियन लोगों की मौत का जिम्मदार माना जाता है।
किम इल सुंग
उत्तर कोरिया के सनकी किंग ने दुनिया की नाक में दम कर रखा है । और उत्तर कोरिया के इतिहास में किम इल सुंग उससे कही बड़ा सनकी और क्रूर शासक रह चुका है जो1.6 मिलियन लोगों की मौतों का जिम्मेदार माना जाता है। किम इल सुंग भी अमरीका को अपने सामने तुच्छ मानता था और लोगों को खुद को भगवान मानने पर मजबूर करता था।
पोल पॉट
पॉल पॉट और उसकी सेना ने1975 में कंबोडिया की सत्ता संभाली थी। वो 1976 में नई साम्यवादी सरकार का प्रधानमंत्री बना था और अपनी तानाशाही शुरू कर दी। 1979 में वियतनाम के कंबोडिया में मिल जाने पर रॉट को बाहर कर दिया गया था लेकिन वो खमेर रूज में सक्रिय रहा। 1985 में रूज से रिटायर हुआ। उसकी 1998 में मौत हुई। पोल पॉट 1.7 मिलियन लोगों की मौत का कारण बना।
एडोल्फ हिटलर
एडोल्फ हिटलर का जन्म ऑस्ट्रिया में 20 अप्रैल 1889 को हुआ। वो राष्ट्रीय समाजवादी जर्मन कामगार पार्टी (NSDAP) का नेता था और कई साल तक जर्मनी का शासक रहा। जर्मनी के नाजी तानाशाह हिटलर के अपराधों की लिस्ट बहुत ही लंबी है। हिटलर ने 1.1 करोड़ लोगों की हत्या का आदेश दिया। उनमें से 60 लाख यहूदी थे। उसने दुनिया को दूसरे विश्वयुद्ध में भी धकेला। लड़ाई में 7 करोड़ जानें गई. युद्ध के अंत में पकड़े जाने के डर से हिटलर ने खुदकुशी कर ली।
जोसेफ स्टालिन
सोवियत संघ के संस्थापकों में से एक व्लादिमीर लेनिन के मुताबिक जोसेफ स्टालिन रुखे स्वभाव का शख्स था. लेनिन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सोवियत संघ की कमान संभालने वाले स्टालिन ने अपने हर विरोधी को मौत के घाट उतारा।स्टालिन के 31 साल के राज में 2 करोड़ लोग मारे गए।
ईदी अमीन
सात साल तक युगांडा की सत्ता संभालने वाले ईदी अमीन ने 2,50,000 से ज्यादा लोगों को मरवाया। ईदी अमीन ने नस्ली सफाये, हत्याओं और यातनाओं का दौर चलाया। यही वजह है कि ईदी अमीन को युगांडा का बूचड़ भी कहा जाता है।
माओ जेदोंग या माओ या माओ त्से तुंग
माओ को लोग आधुनिक चीन का निर्माता भी मानते हैं। हालांकि चीन ने अब माओ का मार्ग छोड़ दिया है लेकिन इस विचारधारा के कारण भारत अब परेशान है। अमीर घर से आए माओ ने चीन में कम्युनिस्ट राज की स्थापना की। माओ त्से तुंग के कारण 1949 से 1976 तक 49 से 78 मिलियन लोगों को जान गंवानी पड़ी।

1 Comments

Previous Post Next Post